फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई ट्रेक्टर ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सादात (ब्यूरो)। मार्ग दुर्घटना में गांव नरूल्लापुर निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन

ग्राम नरूल्लापुर निवासी कुलवीर सिंह अपने पिता वीरपाल के साथ शनिवार की रात रायपुर-कोटकादर मार्ग पर एक पैैट्रोल डलाकर जैसे ही अपने गांव की ओर चला तभी सामने से एक वाहन आ गया। बताया कि वाहन की तेज लाइट से कुलवीर को ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली के नीचे आ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर किया गया है। उधर, रविवार सुबह रायपुर-कोटकादर मार्ग पर एक अन्य मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें