फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने किया किसान पर हमला, भाग कर जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने किया किसान पर हमला
विज्ञापन

मंडावर। गांव खानपुर माधो के किसान राकेश का खेत गांव डेरियो के जंगल में है। बुधवार शाम उसका पुत्र नीटू खेत से गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बरकातपुर शुगर मिल जा रहा था। खेत के पास ही उसे गुलदार को जोड़ा दिखा तो उसने ट्रैक्टर को बंद कर दिया। गुलदार को अपनी ओर आता देख नीटू घबरा गया और उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही गुलदार नीटू के ऊपर कूद पड़ा, लेकिन नीटू ने अपनी गर्दन नीचे कर जान बचाई और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव पहुंचा। उसका शोर सुनकर गांववासी बिजलीघर पर एकत्रित हो गए। लेकिन किसी भी गांववासी की जंगल की ओर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बुधवार को ही गांव खानपुर दुल्ली में गुलदार दिखने पर पिंजरा भी लगाया गया था। गुलदार दिखाई देने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें