25 रोगियों के बलगम नमूने लिए
नींदडू़। सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य की टीम ने संभावित क्षय रोग पीड़ितों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर 25 व्यक्तियों के बलगम के नमूने लिए। मंगलवार को सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम का आरंभ करते हुए क्षय रोग विभाग के नींदडू़ क्षेत्र के प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं आदि पर आधारित चार टीमों ने घर-घर जाकर संभावित क्षय रोग पीड़ितों की पुष्टी के लिए 25 व्यक्तियों के बलगम के नमूने लिए। रोग की पुष्टी होने के बाद सरकार की ओर से मरीजों का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। क्षय रोग के प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से लगातार खांसी, बुखार, भूख न लगना, वजन घटना तथा रात में पसीना आना शामिल हैं।