फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना कलक्ट्रेट में जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि को अपना हक बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा ने कहा कि ऐसी ठंड में भी कार्यकर्ता और सहायिका विधानसभा भवन का घेराव कर रही हैं। रूकसाना पैट्रिक ने कहा कि एकजुट होने पर ही इस लड़ाई में उनकी जीत होगी। कार्यकर्ताओं का वेतन 15 हजार रुपये मासिक करने, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राजकीय कर्मचारी घोषित करने, केंद्रों पर बच्चों को मौसम के अनुसार पोषाहार मिलने की मांग की गई। सोमवार को मुन्नी देवी, कमला शर्मा, संतोष चौधरी, सुनीता पाल, विजय मलिक, अंजुम बानो, विनोद शर्मा आदि क्रमिक अनशन पर बैठीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें