चांदपुर। एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर पुलिस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। नगरपालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद के लिए निशात अंजुम पत्नी अंदाज हुसैन ने अपना पर्चा भरा है। मंगलवार की देर शाम उनके समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। अंबेडकर चौक से नगरपालिका के बीच पुलिस ने जुलूस को रोक लिया तथा अनुमति मांगी। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि अनुमति न दिखाने पर जुलूस को रोक दिया गया। प्रत्याशी निशात अंजुम के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो बाइकों को सीज कर दिया है।