फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली की नई एलटी लाइन डालते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली शहर के गांव कंभौर निवासी नईम (32) विद्युत निगम के ठेकेदार अनुराग के साथ मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर वह बिजनौर में शुगर मिल के निकट स्थित कुटिया कॉलोनी के पास बिजली की नई एलटी लाइन डाल रहा था। एलटी लाइन के ऊपर से एचटी लाइन भी जा रही थी। काम करते समय नईम एचटी लाइन की चपेट में आकर विद्युत पोल से नीचे गिर गया। साथ में काम कर रहे बंटी ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसको चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें