चांदपुर। एसपी कान्वेट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तिगरी के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक किया।
भारत स्वच्छ अभियान के तहत स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद परवेज ने रैली से पूर्व विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए खुले में शौच करने की प्रथा को गलत बताया और प्रत्येक विद्यार्थी से अपने गांव में शक्तिमान सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। रैली स्कूल से शुरू होकर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में विद्यार्थी अपने हाथों में स्वच्छता संबंधी नारे लिखे बेनर लिए हुए थे। रैली की सफलता में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव कुमार, तरुण कुमार शर्मा, महीपाल सिंह, कुलदीप दिवाकर, शिवानी राजपूत और ग्राम प्रधान का सहयोग रहा।