फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया कोटावाली का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला । कोटावाली में उफान आने पर हुए नुकसान की क्षति का जायजा लेने प्रशासनिक टीम गांव कोटावाली पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव कोटावाली में कटान वाले क्षेत्र का दौरा किया। मुन्नी, रामपाल, चंद्रपाल, बाबू आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बीते दिनों कोटावाली नदी में उफान आने से नदी के किनारे पर स्थित उनके खेतों में काफी कटान हुआ। फसलें तो बर्बाद हुईं, साथ ही कई किसानों के घरों को भी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने एसडीएम से क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर आवासीय पट्टे आवंटित करने की मांग की। एसडीएम ने लेेखपाल विजयपाल को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने नदी किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटावाली का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि नदी में उफान आने के बाद स्कूल परिसर में भी भरी जलभराव हो गया था। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ था। एसडीएम ने सुधार का आश्वासन दिया। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, मंडावली थाना प्रभारी एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें