फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा मानदेय और बीमा योजनाओं का लाभ मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ा मानदेय, बीमा योजनाओं का लाभ मांगा
विज्ञापन

बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने उनको सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग के साथ साथ बीमा योजनाओं का लाभ भी दिलाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन द्वारा ज्ञापन में बताया कि उनकी मांगों का सरकार द्वारा अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे आंगनबाड़ियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि केंद्रों के लिए जो धन केंद्र सरकार से आता है, उसका क्रियान्वयन प्रदेश सरकार कराती है। लेकिन केंद्र व राज्य दोनों ही आंगनबाड़ी को अपना कर्मचारी नहीं मानते हैं। ज्ञापन में आंगनबाड़ियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने व तब तक 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने, पेंशन, जीवन बीमा का लाभ देने, आंगनबाड़ियों में से ही सुपरवाइजर का प्रमोशन देने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, सुधा, प्रतिमा, अनीता, राजो, मिली, विमला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें