बिजली का करंट लगने से महिला की मौत
चांदपुर (बिजनौर)। वाशिंग मशीन पर कपड़े धो रही महिला की मशीन में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मुहल्ला भटियारी सराय निवासी जहांगीर की पत्नी शबनम मंगलवार को घर पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। परिजनों ने बताया कि अचानक मशीन में बिजली का करंट उतरा ौर शबनम उसकी चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। बच्चों ने जमीन पर पड़ी मां को उठाने का प्रयास किया और न उठने पर चीखने लगे। यह सुनकर परिजन पहुंचे तो महिला की मौत का पता चला।