फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उठाई किसान हित की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने उठाई किसान हित की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद (बिजनौर)। स्थानीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी से मिला और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति की, लेकिन किसान लगातार पिछड़ रहा है। जब किसानों को कर्ज उनकी जमीन के रकबे के हिसाब से दिया जाता है तो कर्जमाफी भी रकबे के हिसाब से होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने किसानों के लिए विशेष बजट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ज्ञापन में मध्य प्रदेश में पुलिस की गोली से मरे किसानों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, किसान को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व बार संघ अध्यक्ष सुहेल खां, देवप्रताप सिंह, सुधीर कुमार, अनिल चौहान, अभिनव अग्रवाल, पंकज विश्नोई शामिल रहे।

फोटो - 14एनजेडबी03आर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें