फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांग्रेस प्रत्याशी ओमवती ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

नूरपुर। नगीना लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी ओमवती ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटने को कहा। मंगलवार को रामलीला मैदान में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ओमवती ने कहा कि इस समय देश में भाजपा के प्रति नकारात्मक लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से किए वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जीत आवश्यक है। कहा कि चुनाव के लिए अभी से घर-घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दें और बूथ पर सभी वोटों को लेकर आए। इसके अलावा मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी का जिताने का काम करें। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान कुलमणि त्यागी, डॉ. योगेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें