फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष पुस्तकों के लिए देने का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार में अधिवक्ता खरीदेंगे पुस्तक
विज्ञापन

नजीबाबाद। बार संघ के पूर्व संयुक्त सचिव देव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नए अधिवक्ताओं को कानूनी पुस्तकें खरीदने के लिए प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। अधिवक्ता देव प्रताप ने नवंबर 2016 में इस आशय की मांग मुख्यमंत्री को भेजी थी। बार संघ के पूर्व संयुक्त सचिव देव प्रताप सिंह और साथी अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 9 नवंबर 2016 को पत्र भेजकर जूनियर अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, 60 वर्ष से अधिक के अधिवक्ताओं को पेंशन देने सहित कई मांगें भेजीं थीं। देव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नए अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष कानूनी पुस्तकें खरीदने के लिए दिए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। देव प्रताप ने अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें