फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर सिंघड़िया महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। राष्ट्रीय तंवर सिंघड़िया महासभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाज के उत्थान पर बल दिया गया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह तंवर तथा संचालन नरेश कुमार तंवर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव नरेश कुमार तंवर ने कहा कि पट्टा श्रेणी तीन व चार को उत्तराखंड सरकार ने बहाल करने तथा श्रेणी एक में लाने के आदेश जारी किए है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी तंवर सिंघड़ियों के जीवन की दशा सुधारने के लिए श्रेणी तीन व चार बहाल कर श्रेणी एक में लानी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों को सिंघाड़ा उत्पादन के लिए 20 बीघा भूमि आवंटित करने की मांग की। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त शराब और जुआ जैसी बुराइयों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। विनोद तंवर, राम सिंह, शुभम तोमर, सोमपाल, मदन सिंह, मोनू तोमर, रोहिताश सिंह देशबंधु, डा. ब्रह्मपाल सिंह तोमर, बाबूराम तंवर, राजवीर सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें