फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा के जयकारों के साथ निकली पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा के जयकारों के साथ निकली पालकी
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री साईं सेवा संस्थान संतोमालन की ओर से रेलवे स्टेशन साईं बाबा की पालकी का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। साईंनाथ तेरे हजारों हाथ...,साईं बाबा तेरे दरपे...के मधुर भजनों के साथ साईं बाबा की पालकी का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के बीच स्वागत किया। साईं बाबा के जयकारों की गूंज से वातावरण साईंमय हो गया। जीआईसी, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक, कल्लूगंज बाजार, चौक बाजार से होते हुए साईं बाबा की पालकी संतोमालन स्थित साईं मंदिर पर संपूर्ण हुई। साईं सेवा संस्थान के संस्थापक मनोज सिंघल के निर्देशन में सर्वेश कुमार, विशु कुमार, प्रमोद कुमार, निकिल शर्मा, अर्पित कुमार, जीवा सिंह, परी कश्यप, महक कश्यप, शशिकला राजपूत आदि श्रद्धालु साईं बाबा की पालकी यात्रा में शामिल रहे। साईं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें