नींदडू़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य उपकेंद्र पर 11 से 14 वर्ष तक की 45 किशोरियों के शरीर की लंबाई, वजन और खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच की गई। पोषण के मापदंड पर पूरा नहीं उतरने वाली तीन कुपोषित किशोरियों को आयरन की गोलियां दी गईं। एएनएम रीना कुमारी ने बताया कि 45 किशोरियों में 31 विद्यालय जाने वाली तथा 14 स्कूल न जाने वाली किशोरियां शामिल हैं। तीन किशोरियों के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई गई। कुपोषित बालिकाओं को आयरन की गोलियां दी गईं तथा एनिमिया से बचाव व खान-पान से संबंधित सुझाव दिए गए। इस अवसर पर इकबाल फातिमा, गुलरेज फातिमा, कुमारी शबनम परवीन, शबनम परवीन, राना परवीन, नाहीद सुल्तान, कंचन सिंह, फखिरा खातून, शमा परवीन आदि उपस्थित रहीं।