फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदब सिटी में आयोजित तीन दिवसीए शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खिदमत ए खल्क शिविर संपन्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। अजमेर शरीफ और कलियर शरीफ दरगाह जियारत को जाने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन देश में अमन और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहिस्सलाम की दरगाह अजमेर और कलियर शरीफ दरगाह जाने वाले जायरीनों के लिए नगर के समाजसेवियों की ओर से अदब सिटी में आयोजित किया गया। अकरम उस्मानी, हाजी फैजान, सलीम साबरी, कासिम, नसीम अहमद, शाकिर सूफी, अतीक अहमद की देखरेख में आयोजित शिविर तीसरे और अंतिम दिन फैजान लतीफी ने जायरीनों की सकुशल जियारत पूरी होने के साथ मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली दुआ कराई। दुआ में सलीम साबरी, अकरम उस्मानी कादरी, जाकिर, नवाब वारसी, चांद वारसी, डॉ. फरीद, शकील रजा, नौशाद हुसैन, शाहिद हुसैन, तनवीर अहमद, फुरकान, वसीम साबरी, कासिम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें