फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुर्घटना, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गांव बिंजाहेड़ी गांव के प्रधान जयपाल सिंह की पत्नी जयवती (52) बेटे विपिन के साथ नगीना से बाइक से घर लौट रही थी। मुनीम चौक पर घर का सामान खरीदने के लिए रुकी तो नगीना की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने विपिन के साथ मारपीट की। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। उधर, बाइक सवार मोहल्ला नई बस्ती निवासी सलमान ने भी सीएचसी में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सलमान को भी बिजनौर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा गांव मेवा नवादा निवासी मोहम्मद सोहेल नगीना से बाइक से लौट रहा था। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव अलीगढ़ के पास तबीयत खराब होने पर वह बाइक से गिर कर घायल हो गया। बाइक चला रहे उसके चाचा मेहताब ने उसे नगीना सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मोहल्ला आजाद कॉलोनी निवासी शुभंकर बृहस्पतिवार की देर शाम नजीबाबाद से बाइक से नगीना आ रहा था। नगीना की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें