फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मर्गी फार्म जलकर स्वाह, तीन हजार मर्गी के बच्चे भी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में लगी आग
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव नवाबपुरा स्थित मुर्गी फार्म में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मुर्गी फार्म स्वामी का आरोप है कि बाइक पर एक व्यक्ति के साथ आई महिला ने फार्म में आग लगाकर फरार हो गई। गांव नवाबपुरा में जावेद पुत्र सलीम ने अपने खेत में गांव के ही शाहरूख पुत्र सुलेमान के साझे में मुर्गी फार्म है। बुधवार को मुर्गी फार्म पर जावेद व शाहरूख फार्म पर दाना पानी कर रहे थे। उसी समय एक महिला किसी बाइक सवार साथ मुर्गी फार्म पर पहुंचीं। बाइक से उतरी महिला ने फार्म के छत पर पड़े छप्पर में आग लगा दी। आग लगाते ही आरोपी बाइक सवार व महिला फरार हो गए। आग की लपटे उठती देख गांववासी मौके पर पहुंच गए। गांववासियों की मदद से बामुशिकल आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक आग ने विकराल रूप धर लिया था। आग में तीन हजार मुर्गी जल गई। मुर्गी फार्म के मालिक जावेद ने बताया कि उन्होंने बुधवार की सुबह ही मुर्गी फार्म में 3 हजार बच्चे छोड़े थे। घटना से उसे करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें