आज चार बिजलीघरों से आपूर्ति बंद रहेगी
धामपुर। अफजलगढ़ विद्युत ट्रांसमिशन के अवर अभियंता सोनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चार बिजलीघरों अफजलगढ़, वीरभानवाला, मानियावाला और भिक्कावाला की आपूर्ति सवेरे 10 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बंद रहेगी। बताया गया कि इन सभी बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता का वृद्धि का काम होना है। जेई ने जनता से सहयोग की अपेक्षा की है।