अफजलगढ़। भूतपुरी तिराहे पर सुआवाला की ओर से आ रहे कंटेनर ने रोड किनारे खड़े फलों के तीन ठेलो में टक्कर मार दी। जिससे फल विक्रेताओं के हजारों रुपये के केले, सेब, अंगूर, संतरे सड़क पर बिखरकर खराब हो गए। वही फल विक्रेताओं ने वहां से भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुआवाला की ओर से आ रहे कंटेनर का संतुलन बिगड़ने से तिराहे पर ठेला लगाकर फल बेच रहे संजय कुमार, महेश कुमार, मामराज सिंह निवासी दल्लीवाला के ठेलो में टक्कर मार दी। जिससे ठेलो में लदे फल सड़क पर गिरकर खराब हो गए। ठेले भी टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गए। चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।