रेलवे स्टेशन पर बीमार व्यक्ति की मौत
धामपुर। रेलवे पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि व्यक्ति बीमार था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। उसके पास से तलाशी में कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।