फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद उपलबे्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

कादराबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक गांव कल्लूवाला में भूपेंद्र सिंह के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान सहकारी समिति के खाद केंद्र कल्लूवाला पर एक पखवाडे़ से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती होने से भी किसानों में असंतोष है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर है। किसानों ने अफजलगढ़ चीनी मिल के प्रबंधन से मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की। बैठक का संचालन राणा सिंह ने किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह फौजी, सरदार मलकीत सिंह, नरेंद्रपाल, सुखदेव सिंह, रविंद्र, सज्जन सिंह, बुद्धी सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें