फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं का निदान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक गांव कल्लूवाला में भूपेंद्र सिंह के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान सहकारी समिति के खाद केंद्र पर एक पखवाड़े से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। क्षेत्र में दो दिन से बिजली गायब है। गांव के फीडर नहीं चल रहे हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वक्ताओं ने कहा शुगर मिल अपनी क्षमता से कम पेराई कर रही है। पेराई क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने व वन क्षेत्र मे ताड़ बाढ़ और सौर फेसिंग कराने की मांग की है। संचालन राणा सिंह ने किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह फौजी, सरदार मलकीत सिंह, नरेंद्रपाल, सुखदेव सिंह, रवींद्र, गुरजीत सिंह, सज्जन सिंह, बुद्धि सिंह, सुरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें