रिकार्ड रूम व्यवस्थित ढंग से बनाएं : मंडलायुक्त
बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त यशवंत राव ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन के सी-ब्लाक का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल आयुक्त ने कलक्ट्रेट स्थित तीनों रिकार्ड रूम का गहनता के साथ निरीक्षण किया। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि रिकार्ड रूम में आ रही जगह की समस्या के बारे में राजस्व परिषद को पत्र लिखा था। मंडल आयुक्त ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। मंडल आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही रिकार्ड रूम को सही एवं सुव्यवस्थित तरीके से बनाने को कहा। इस अवसर पर डीएम अटल कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, नाजिर सदर आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।