फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्थान और सौहार्द के लिए काम कर रहे ग्रुप के दो वर्ष पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप सदस्यों ने वर्षगांठ पर मनाया जश्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। सामाजिक उत्थान और सौहार्द के लिए नगर के युवकों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के दो वर्ष पूरे होने पर युवाओं ने केक काटकर जश्न मनाया। युवाओं ने नगर के आपसी भाईचारे के लिए काम करने का संकल्प लिया। नगर के युवकों द्वारा सामाजिक उत्थान और परस्पर सौहार्द के लिए टाइम्स ऑफ नजीबाबाद व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। ग्रुप के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरे होने पर ग्रुप की ओर से फहीम अहमद ने ग्रुप सदस्यों के आपसी भाईचारे के लिए संगठित होकर काम करने की प्रशंसा की। कार्यक्रम में महबूब अहमद, अमजद सिद्दीकी, नदीम अहमद, तसलीम, मो.शुएब, गुलफाम, इकबाल, सारिब, मो.शाहरूख, मोहसिन, शादाब, जुनैद, मो.सफदर, नौमान, इकबाल, फैजान, हिलाल, मोनू, मो.लामान, अल्मास, मो.अरशद, आमिर, सोनू सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें