फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी को लखनऊ में भूख हड़ताल करेंगे सेवानिवृत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कर्मचारियों ने कई बार शासन को जगाने का प्रयास किया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जून 1981 से समाप्त की गई पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, एक जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2014 देय महंगाई भत्तों के अवशेष एरियरों का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जिला स्तर पर समुचित (नगदीकरण) अस्पताल की सुविधा तत्काल अनुमन्य कराने आदि की मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आठ जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में शीशराम सिंह, निर्मल सिंह राणा, नरेंद्र कुमार शर्मा, छोटे सिंह, जुगल किशोर, फूल सिंह, जयपाल सिंह, सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें