फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का 31 दिसंबर को पंचायत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का 31 दिसंबर से आंदोलन का एलान
विज्ञापन

जलीलपुर। 31 दिसंबर तक गन्ना भुगतान न किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन का एलान किया है। ब्लॉक जलीलपुर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत रामफल सिंह की अध्यक्षता और सरदार गिरेंद्र सिंह के संचालन में हुई। मासिक पंचायत में मौजूद किसान नेताओं ने 31 दिसंबर तक पूर्ण गन्ना भुगतान न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली दिए जाने, खराब पड़े सरकारी हैंडपंप सही कराने, चांदपुर जलीलपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। 13 जनवरी को प्रयागराज चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया गया। हुकुम सिंह गुर्जर, कुलदीप शर्मा, मोहम्मद याकूब, नूर मोहम्मद, इंद्रराज सिंह, विजय सिंह, धीरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें