फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कैश कलेक्शन वैन की रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल कैश कलेक्शन वैन को रवाना किया
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम की मोबाइल कैश कलेक्शन वैन को अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मोबाइल कैश कलेक्शन वैन घर-घर जाकर राजस्व वसूली करेगी। वैन में नियुक्त कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने व काटने का भी काम करेंगे। एक्सईएन ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को बिजलीघरों पर जाकर लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। वैन में शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैं। बताया कि कैश वैन चलने से निगम की राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निगम की इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें