भक्तों की श्रद्धा के भूखे हैं भगवान: यशोदानंद
बिजनौर । श्री लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहल्ला सुरेंद्रनगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। यशोदानंद जी महाराज ने कृष्ण जन्म उत्सव, पूतना वध, कृष्ण बाल लीला, कालिया दमन, शिव दर्शन, गोपेश्वर पूजा आदि कथाएं सुनाईं। उन्होंने कहा कि भगवान तो भक्त की श्रद्धा के भूखे रहते हैं। कहा कि किसी का दिल दुखाकर पूजा करने वाले को कोई पुण्य नहीं मिलता है। इस दौरान किरन देवी, उषा देवी, कुसुम देवी, पुष्पा देवी, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।