शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आरजेपी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर शासन की नीतियों की आलोचना की। बुधवार को कॉलेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। बैठक की अध्यक्षता करतेे हुए शाखा अध्यक्ष सुधांशु वत्स ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद से नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना बंद कर दिया, जो कि ठीक नहीं है। अटेवा प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के एजेंडे में पुरानी पेंशन बहाली को प्रथम वरीयता के आधार पर लेना चाहिए। कैप्टन बिशनलाल ने कहा कि देश पर वो ही राज करेगा, जो परानी पेंशन बहाल करेगा। प्रधानार्चा ओमपाल सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। इस अवसर पर सुधरी राजपूत, विरेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, एसपी गंगवार, बालेश कुमार, ऋतु रस्तौगी, पीके सिंह, मीना सिंह, अलका अग्रवाल, रश्मि गहलौत, विनोद कुमार, मनोज यादव आदि रहे।