शिवसैनिकों ने अयोध्या जाने का संकल्प लिया
नूरपुर। शिवसेना की बैठक में 25 अक्टूबर को अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में मुख्य अतिथि शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पंडित नरेश शर्मा ने कहा कि शिवसेना ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा सकती है। पार्टी के मंडल प्रमुख वीर सिंह ने शिवसैनिकों को 25 को अयोध्या पहुंचने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व मुरादाबाद मार्ग पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रविंद्र भारद्वाज, जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता, नूरपुर प्रभारी शंकर वर्मा, सचिन भटनागर, राजू ठाकुर, राहुल उपाध्याय, चेतन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।