राम कुमार अध्यक्ष बने
अफजलगढ़ । पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोवाला में प्रबंध समिति के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ।
अध्यक्ष पद पर रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष पूनम देवी को चुना गया। समिति के ग्यारह सदस्यों में पचास प्रतिशत महिलाओं व पचास प्रतिशत पुरुषों का चयन हुआ। अध्यक्षता ग्राम प्रधान कल्लू सिंह ने की। संचालन मास्टर संदीप कुमार ने किया । इस मौके पर रामकुमार सिंह, लेखराज सिंह, राम भरोसे ,धर्मवीर सिंह, नीतू देवी ,प्रकाशवती ,लता देवी ,सपना देवी रहे।