युवक की हार्ट अटैक से मौत
धामपुर। पत्रकार साजिद अली के 26 वर्षीय पुत्र दानिश अली की बुधवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक व्यक्त किया। शोक जताने को लोगों का उनके घर पर तांता लगा है। पत्रकार साजिद अली ने बताया कि बुुधवार सुबह उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व में दानिश जमीन पर गिर गया। उधर, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।