बिजनौर। आवास विकास विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी काम होने के कारण शनिवार 23 सितंबर को सुबह दस से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजनौर डिवीजन के उपखंड अधिकारी प्रथम राहुल गौतम ने उपभोक्ताओं से पानी पहले ही स्टोर करने तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य दस बजे से पहले ही निपटाने की अपील की है।