ढबारसी। एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर अभियान चलाकर आदमपुर पुलिस ने सतपाल पाडली गैंग के हिस्ट्रीशीटर नीटू परम सिंह को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि नीटू आदमपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर जनपद अमरोहा, संभल, बिजनौर और शाहजहांपुर में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और गैंगेस्टर आदि के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।