फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी देखने के दौरान बालक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

नहटौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 11 वर्षीय बच्चे ने कमरे में टीवी देखने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 11 वर्षीय बालक कक्षा पांच में पढ़ता था। शिक्षक दिवस मनाने के बाद बालक खुशी खुशी घर लौटा था। बालक के घर आने के बाद उसकी मां ने उसे खाना दिया और कपड़े धोने के लिए चली गई । बालक अकेला कमरे में बैठकर खाना खाते खाते टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बालक का शव फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। आनन फानन में बालक को नीचे उतारा गया। टीवी देखने के दौरान ही बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है ।आशंका जताई जा रही है कि बालक किसी टीवी सीरियल के दृश्य से प्रभावित हुआ है। इससे उसकी जान जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बालक की मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है । आसपास के गांव के लोगों ने ढांढस बंधाया हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें