बनैली में मछली पकड़ने गए व्यक्ति की मौत
रेहड़। शेरकोट निवासी कोमल (25), अतर सिंह, राजपाल, अजीजुर्रहमान गांव भटपुरा बनैली में मछली पकड़ने गए थे। यहां कोमल को उल्टी होने लगीं। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एसओ आशीष तोमर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर जांच कर कार्रवाई होगी।