अमरोहा। कृष्ण जन्माष्टमी और रामडोल पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग धार्मिक रामडोल कमेटी ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर की है। कहा गया है कि हर साल की तरह इस बार भी मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर से रामडोल शोभायात्रा पूरे शहर में चार सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें 15 से 25 फिट ऊंची झांकियां शामिल होंगी। झांकियों के रास्ते में आने वाले बिजली के तारों को ऊंचा कर पोल को दुरुस्त किया जाए। इससे पहले तीन सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति किया जाना भी जरूरी है।