रूखालू। प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के हेडमास्टर रामवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छह से चौदह साल के बच्चें जो किसी कारणवश अभी तक नामांकित नहीं हो पाए हैं, वह परिषदीय विद्यालयों में अपना नामांकन अवश्य करा लें। रैली में स्कूली बच्चे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अजय सागर, अमित कुमार, योगेश कुमार वंशी, राजीव कुमार, सुवालेहा, चंद्रमुखी आदि मौजूद रहे।