फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से मजदूर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में मजदूर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

किरतपुर। गांव दूधली निवासी महेंद्र सिंह मजदूरी करता है। वह चार बच्चों और पत्नी सहित कच्चे मकान में रहता है। पिछले करीब 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से महेंद्र सिंह के मकान की एक दीवार शनिवार दोपहर भरभराकर गिर गई। उस समय महेंद्र सिंह के चारों बच्चे मकान के अंदर ही थे। गनीमत रही कि कोई मलबे में नहीं दबा। मकान की दीवार में कई जगह दरार भी आ गई है। गांव वालों ने बताया कि गांव में अब भी कई कच्चे मकान हैं। इन घर वालों को किसी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। अब महेंद्र सिंह व उसके परिवार के सामने बारिश में रात गुजराने के लिए छत भी नहीं है। कुछ गांव वाले उसकी मदद को आगे आए हैं। महेंद्र सिंह ने किसी सरकारी योजना के अंतर्गत उसे व बाकी पात्रों को पक्का मकान बनाकर देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें