कोतवाली देहात। गांव मलकपुर देहरी निवासी विनीत कुमार (25) पुत्र बलराम सिंह बाइक से कोतवाली आ रहा था। कोतवाली बिजनौर मार्ग पर बिजलीघर के सामने उसकी टक्कर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से हो गई । इसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया।