रूखालू। बारिश नहीं होने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसान बारिश के लिए दुआ कर रहे हैं। फसल को सूखते देख किसान परेशान हैं। पिछले दिनों जब बारिश हुई थी तो किसानों को लगा कि मानसून आ गया है। ऐसे में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। लेकिन दो-तीन दिन बारिश होने के बाद बारिश नहीं हुई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गईं। जबकि किसान धान, गन्ना, बाजरा आदि फसलों को बचाने के लिए इंजन से सिंचाई कर रहा है। लेकिन इंजन से सिंचाई करने पर फसलों की लागत बढ़ती जा रही है।