फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में ज्यादा उत्पादन के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी ने कम लागत में ज्यादा उत्पादन के उपाय बताए बताते हुए कहा कि जल, वायु और मिट्टी को जहरीले कीटनाशकों के प्रभाव से बचाना जरूरी है। इसके लिए प्रति एकड़ जमीन के हिसाब से एक किलो ट्राइकोमा या स्यूडोमोनाज को 50 या 60 किलो गोबर की सड़ी खाद में मिलाकर इसे 7-8 दिन छाया में सुुखाना चाहिए। इसके बाद सिंचाई के दौरान इसका छिड़काव किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दीमक, गिन्डार, कटवा कीट आदि से जमीन को बचाने के लिए मैटाराइजिम या ब्यूवेरिया को दो किलो प्रति एकड़ जमीन के हिसाब से उपयोग करना चाहिए। ताकि कम लागत में ज्यादा उत्पादन किया जा सके। बताया कि ट्राइकोडरमा और ब्यूवेरिया बेसियाना को एक साथ उपयोग न करके दोनों को 15 दिन के अंतर से लगाना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बायो टेक्नोलॉजी से निर्मित बायोएजेंट ट्राइको ड्रमा, स्यूडोमोनाज, ब्यूवेरिया, बेसियाना और मेटाराइजियम की खरीद पर जिले की सभी कृषि इकाईयों पर पंजीकृत किसानों को डीबीटी के माध्यम से 75 फीसदी अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें