फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या घटने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र भर की एएनएम द्वारा किए गए टीकाकरण, परिवार नियोजन और अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और काम में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने सरकारी अस्पतालों में घटती जा रही प्रसव की संख्या को लेकर एएनएम को फटकार लगाई। उन्होंने टीकाकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की पूरी रिपोर्ट हर सप्ताह होने वाली मीटिंग में देने के निर्देश दिए। एएनएम ने बताया कि आशा और संगिनी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में महिलाओं का प्रसव करा रही हैं। इस वजह से सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाले लाभार्थियों की संख्या घट रही है। इस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित आशा और संगिनी को बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें