फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के लिए अभिशाप है प्लास्टिक .

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्टास्टिक के विरोध में प्राकृतिक संपदा संरक्षण समिति ने रैली निकालकर लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। समिति अध्यक्ष अजय टंडन के आवास से शुरु होकर रैली शहर के प्रमुख रास्तों से होती हुई आर्य समाज मंदिर पर पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गई। यहां समिति अध्यक्ष ने कहा कि प्लास्टिक प्रकृति और मानव जाति के लिए अभिशाप है। इसलिए इसके त्यागने से प्रकृति सहित लोगों की अनेक बीमारियों और समस्याओं का समाधान हो सकता है। मौजूद लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी विक्रम कुमार, कृषि उप निदेशक ओपी सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अतुल जैन, राकेश वर्मा, सतीश अरोड़ा, पंकज मित्तल, सलाहउद्दीन खान, अफजल अली, विनय आर्य, राजनाथ गोयल, कुंवर विनीत, अमीर उल हक, वीरेंद्रपाल सिंह, मनोज वर्मा, सुधांशु विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें