रजबपुर। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव अतरासी से रविवार की रात चोर किसान की गाय खोल ले गए। अतरासी निवासी भोलू अपने घर में सोया हुआ था। उसकी गाय रास्ते किनारे बाहर बंधी हुई थी। रविवार की रात किसी समय चोर गाय को चुरा ले गए। सुबह जब वह उठा तो गाय गायब थी। 100 डायल पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।