अमरोहा। सभासद मुमताज अहमद ने पंद्रह दिन में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत नगर विकास मंत्री से की है। आरोप है कि बीस लाख की स्ट्रीट लाइट पंद्रह दिन भी नहीं चली। सभासद ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।