फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोच के स्टेडियम में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में विभिन्न खेलों के सैकड़ों बच्चे प्रैक्टिस करने आते हैं। वर्तमान में फिलहाल सभी खेलों के लिए कोच नियुक्त हैं। एथलेटिक्स के लिए जयवीर सिंह, तैराकी के लिए राकेश कुमार यादव और जीवन रक्षक पुलक कुमार डे की स्थाई रूप से नियुक्ति है। बैडमिंटन के लिए अश्विंदर कौर, कबड्डी के लिए पुष्पेंद्र कुमार, खो-खो के लिए मुकुल कुमार, हॉकी के लिए चित्रा चौहान, वॉलीबाल के लिए अजीत कुमार, क्रिकेट के लिए नागेंद्र कुमार सारस्वत, शूटिंग के लिए सैयद सादिक अनीस संविदा पर तैनात हैं। खेल के जानकारों का कहना है कि नियमानुसार बिना कोच के स्टेडियम में प्रैक्टिस नहीं की जा सकती, लेकिन फिर भी प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी बिना कोच के ही प्रैक्टिस करते रहते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। अधिकारी भी इस ओर कोई खास ध्यान नहीं देते। इस कारण एक ओर जहां नियमों का उल्लंघन होता है तो वहीं दूसरी ओर कोई अनहोनी होने पर किसकी जिम्मेदारी बनती है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार बिना कोच के खासतौर से अवकाश वाले दिन किसी को भी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। जो ऐसा करता है तो यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें