फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम के लिए ज्ञापन
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। छह माह से बंद चल रही दो पैसेंजर ट्रेन को चलवाने के लिए क्षेत्र वासियों ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन दिया।
रेलवे विभाग द्वारा अक्टूबर माह से सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर व बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को दो माह के लिए बंद कर दिया गया था । ट्रेनों के सुचारु होने की तिथि आने के एक सप्ताह पूर्व नोटिस बोर्ड पर आगामी तिथि लिख दी जाती है । अब फिर 15 अप्रैल तक का नोटिस लिख दिया गया है । लगभग छह माह बीत गए है । मगर रेलवे ने दोनों ट्रेन नहीं चलाई है । दोनों ट्रेनों के न चलने से हरिद्वार व लखनऊ जाने के यात्रियों को धन के साथ-साथ समय की परेशानी हो हो रही है । क्षेत्रवासियों ने मंगलवार की दोपहर पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम मुरादाबाद को ज्ञापन देकर दोनों ट्रेन के चलाने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक कान्हा लाल मीणा ने अपने माध्यम से मुरादाबाद भेज दिया है । ज्ञापन देने में मदन सिंह चौहान, संजय राजपूत, देवराज सिंह, विमल प्रसाद, रफीक अहमद, नासिर सलमानी आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें